TRENDING TAGS :
Bihar Chunav 2025: पहले चरण की वोटिंग शुरू! पीएम मोदी से लेकर... इन दिग्गज नेताओं ने मतदाताओं से की खास अपील
Bihar Chunav 2025: मतदान को लेकर पीएम मोदी और देश के इन दिग्गज नेताओं ने राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज 6 नवंबर 2025 यानि गुरुवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। उन्होंने पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवाओं को विशेष बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के अंत में लिखा, "पहले मतदान, फिर जलपान!"
बीजेपी के अध्यक्ष प्रकाश नड्डा ने भी की जनता से खास अपील
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी बिहार की जनता से लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की। नड्डा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की पावन धरा बिहार में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान कर रहे सभी मतदाताओं व हमारे युवा साथियों से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।"
उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "यह चुनाव बिहार में स्थिरता लाने और बिहार को विकास की पटरी पर तीव्रता से अग्रसर करने का चुनाव है। विकास की तेज रफ्तार को सतत बनाए रखना हर प्रदेशवासी की अहम जिम्मेदारी है।" नड्डा ने पोस्ट के अंत में बिहार के लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की है।
राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मतदाताओं से खास अपील कर जनता को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा,
"आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं - यह सिर्फ़ आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।"
देश युवा नेता चिराग पासवान ने भी किया पोस्ट
देश के युवा नेता में से एक चिराग पासवान को बिहार चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते देखा गया है। आज खास दिन पर पासवान ने भी अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर मतदाताओं से खास अपील कर बड़ा सन्देश दिया है। उन्होंने लिखा, "आपका मत, बिहार के विकास और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
अखिलेश यादव ने किया मतदाताओं से अपील
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बिहार चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोसर में लिखा, "बिहार के हर एक मतदाता से अपील है कि वो अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए अपना वोट डालने ज़रूर जाए। लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है। इसलिए अपना वोट डालिए और अपनी शक्ति पहचानिए!"
सभी जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात
बता दें कि बिहार में हो रहे पहले चरण के मतदान के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी 18 जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष गश्ती दल तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया 11 नवंबर को है। वहीं सभी सीटों के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।


