‘अनंतमय’ मोकामा! जेल में अनंत सिंह, पर नतीजों में बढ़त जारी, वीणा देवी पिछड़ी

Mokama Election Result 2025: अनंत कुमार भले ही जेल में हैं लेकिन मतगणना में वह लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। मोकामा सीट का परिणाम बिहार की पूरी राजनीति का बड़ा असर डाल सकता है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 Nov 2025 10:33 AM IST
anant singh veena devi
X

anant singh veena devi

Bihar Chunav Parinam 2025: बिहार चुनाव 2025 में जिस विधानसभा सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह मोकामा सीट है। चुनाव से चंद दिनों पहले बाहुबली दुलार चंद यादव की हत्या के आरोप में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार कर लिए गये। वह इस समय जेल में हैं। मोकामा सीट को लेकर पहले चरण में छह नवंबर को मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान प्रतिशत 62.16 रहा। मोकामा हमेशा से ही बाहुबलियों की सीट रही है। चुनाव के दौरान इस सीट को लेकर खूब आरोप-प्रत्यारोप हुए।

सबसे दिलचस्प यह है कि अनंत कुमार भले ही जेल में हैं लेकिन मतगणना में वह लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। मोकामा सीट का परिणाम बिहार की पूरी राजनीति का बड़ा असर डाल सकता है। बिहार चुनाव के नतीजों के दौरान सभी की निगाहें केवल मोकामा सीट पर ही टिकी हुई है। जहां पर जनसमर्थन, बाहुबल और वर्चस्व तीनों की टक्कर दिखायी दे रही है। एक ओर अनंत सिंह हैं जोकि क्षेत्र में दबदबे और मजबूत जनाधार के लिए जाने जाते हैं। वहीं उनके साथ पूर्व सांसद और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं। जोकि महागठबंधन की ओर से मैदान में हैं।

2005 से जीत हासिल कर रहे हैं अनंत सिंह

बिहार चुनाव परिणाम के पहले राउंड की काउटिंग से ही जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह लगतार बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं महागठबंधन उम्मीदवार वीणा देवी पीछे चल रही हैं। 2005 से ही मोकामा सीट पर अनंत कुमार सिंह जीत दर्ज करते आए हैं। वह चार बार जदयू उम्मीदवार के रूप में विजयी रहे हैं। वहीं एक बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी जीत हासिल की है। अनंत सिंह छठवीं बार चुनाव मैदान में हैं। मोकामा सीट पर हमेशा से ही बाहुबल और प्रभावशाली व्यक्तित्व का राज रहा है। इस बार भी प्रभाव का असर दिखायी दे रहा है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story