TRENDING TAGS :
अबकी बार 160 पार... बिहार में फिर बजेगा NDA का डंका! अमित शाह का बड़ा दावा, जानें पूरा चुनावी गणित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा है कि 14 नवंबर 2025 को जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो NDA 160 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा। अब सवाल है कि NDA क्या अपने पीक को भी पार कर पायेगा ?
Bihar Elections 2025 (photo: social media)
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में NDA की दोबारा वापसी तय है... ऐसा दावा किया जा रहा है। चुनाव में NDA 160 से अधिक सीटें जीतने की मजबूती से दावा कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक साक्षात्कार में कहा कि 14 नवंबर 2025 को जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो NDA 160 से अधिक सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने बताया कि हमारे गठबंधन की सभी पार्टियां का स्ट्राइक रेट अच्छा रहने वाला है। इस दावे के बाद अब सवाल ये खड़े हो रहे हैं कि क्या NDA बिहार में अपने पीक को भी पार कर पायेगा ?
देखा जाए तो नीतीश कुमार तकरीबन 20 साल से बिहार की सत्ता पर कब्ज़ा जमाये हुए हैं। अधिकतर वह NDA के साथ ही रहे हैं। साल 2015 का चुनाव छोड़ दें तो बाकी सभी चुनाव वह भाजपा के साथ मिलकर ही चुनावी मैदान में उतरे हैं। यही वो चुनाव था जिसमें नीतीश के साथ न रहने का NDA को भारी नुकसान पहुंचा था। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले इस गठबंधन को सिर्फ 58 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
आगे खबर अपडेट की जा रही है...


