सबकी जुंबा पर था नीतीश का नाम लेकिन औवैसी ने कर दिया खेल! बीच चुनाव मच गई हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान पूरा, दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग। ओवैसी ने कहा, 14 नवंबर के नतीजों के बाद तय होगा महागठबंधन से गठजोड़।

Shivam Shrivastava
Published on: 8 Nov 2025 7:46 PM IST
सबकी जुंबा पर था नीतीश का नाम लेकिन औवैसी ने कर दिया खेल! बीच चुनाव मच गई हलचल
X

Bihar Assembly Election Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन में शामिल होने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को आने वाले नतीजों के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

ओवैसी ने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि 14 नवंबर को क्या परिणाम आएंगे। यदि किसी गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है, तो उस स्थिति में हम अपना रुख स्पष्ट करेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि हमारे गठबंधन के अधिक से अधिक उम्मीदवार जीत दर्ज करें। चुनाव परिणाम आने पर बिहार की जनता का रुख साफ दिखाई देगा।

बीजेपी की बी-टीम कहे जाने के आरोपों पर ओवैसी ने जवाब देते हुए विरोधियों को मीडिया में खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार हमें वोटकटवा या बीजेपी की बी टीम कहते रहते हैं, लेकिन कोई यह सवाल नहीं उठाता कि नरेंद्र मोदी तीन बार प्रधानमंत्री कैसे बने। अगर कोई पार्टी या गठबंधन 450-500 सीटों पर चुनाव लड़कर भी लगातार हारता है, तो उसे आत्मचिंतन करना चाहिए, न कि दूसरों पर आरोप लगाना।

इस बार बिहार में एआईएमआईएम 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछले चुनाव में उसने 19 सीटों पर मुकाबला किया था और 5 सीटों पर जीत हासिल की थी, हालांकि बाद में चार विधायकों ने राजद का दामन थाम लिया था।

पहले भी एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन राजद ने अंत तक पार्टी को साथ नहीं लिया। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story