TRENDING TAGS :
Road Accident: बर्धमान में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 30 घायल
Bardhaman Road Accident: पुलिस हादसे की जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाना इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
Bardhaman Road Accident: पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार निजी बस, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कई यात्री वाहन में ही बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। फंसे हुए यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया और घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाना इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।


