ट्रंप के टैरिफ में छुपा है 'नूर खान' एयरबेस का राज, क्या 'ऑपरेशन सिंदूर' बना भारत-अमेरिका ट्रेड वॉर का कारण?

Trump’s Trade War with India: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया, जहां अमेरिकी सैन्य मौजूदगी की आशंका है। ट्रंप का 25% टैरिफ इसी हमले पर अमेरिका की प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

Shivam Shrivastava
Published on: 31 July 2025 5:31 PM IST
ट्रंप के टैरिफ में छुपा है नूर खान एयरबेस का राज, क्या ऑपरेशन सिंदूर बना भारत-अमेरिका ट्रेड वॉर का कारण?
X

Trump’s Trade War with India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क और अतिरिक्त जुर्माने लगाने की घोषणा को अब केवल एक व्यापारिक फैसला मानना कठिन होता जा रहा है। फैसले को लेकर भारतीय विश्लेषकों के दावे इशारा करते हैं कि यह कार्रवाई दरअसल भारत द्वारा पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर किए गए हमले का परिणाम हो सकती है। जहां संभवतः अमेरिकी सैन्य हित भी प्रभावित हुए।

बता दें, 7 मई को कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक जबरदस्त सैन्य अभियान चलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया> जो पाकिस्तान की सैन्य और परमाणु कमान के बेहद करीब है।

लेकिन अब सूत्रों और गुप्त विश्लेषणों से यह बात सामने आ रही है कि इस एयरबेस पर अमेरिकी स्पेशल ऑप्स यूनिट्स और सैन्य विमान भी मौजूद थे, जो ऑपरेशन के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए। जो कि किसी गुप्त अमेरिका-पाकिस्तान समझौते के तहत वहां कार्यरत थे।

पाकिस्तानी सुरक्षा विशेषज्ञ इम्तियाज गुल का विस्फोटक दावा

पाकिस्तानी सुरक्षा विशेषज्ञ इम्तियाज़ गुल ने पिछले महीने दावा किया था कि नूर खान एयरबेस पर पूरी तरह अमेरिकी नियंत्रण है और वहां की गतिविधियों में पाकिस्तान की सेना तक को हस्तक्षेप की अनुमति नहीं है।

गुल का कहना है कि वहां अमेरिकी विमानों की आवाजाही आम बात है। लेकिन उनके मिशन और माल की जानकारी किसी को नहीं दी जाती। यदि ये दावे सही हैं तो भारत द्वारा नूर खान पर हमला अमेरिकी हितों पर सीधा प्रहार माना जा सकता है।

ट्रंप का बदला हुआ रुख और आर्थिक प्रतिशोध

ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती दिनों में ट्रंप ने भारत की कार्रवाई को साहसी बताते हुए समर्थन दिया था। लेकिन 10 मई के बाद उन्होंने बयानों में 360 डिग्री टर्न ले लिया।

सब कुछ जानकर चुप हैं

माना जा रहा है कि इस ऑपरेशन की असल जानकारी केवल कुछ गिने-चुने लोगों तक सीमित है:

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

• एयर चीफ एपी सिंह

• डीजीएओ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल भारती

• और वह भारतीय फाइटर पायलट जिसने मिशन अंजाम दिया

ये वही लोग हैं जिन्हें पता है कि ऑपरेशन सिंदूर में नूर खान पर दागी गई मिसाइलें सिर्फ पाकिस्तान को नहीं बल्कि वहां तैनात अमेरिकी तकनीक और यूनिट्स को भी निशाना बना गईं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story