BJP New President: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आ रहीं ये चुनौतियां

BJP New President: भाजपा सूत्रों के मुताबिक 18 राज्यों में जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या फिर अंतिम चरण में है। वहीं आने वाले कुछ सप्ताह में 19 राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 29 Jun 2025 11:03 AM IST
bjp new president
X

bjp new president

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया लगातार टल रही है। जहां फरवरी के अंतिम सप्ताह में भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जानी थी। वहीं जून माह भी समाप्त होने को है। लेकिन अभी तक कई राज्यों में ही संगठन के चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संभव ही नहीं है। भाजपा संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकेगा। जब करीब 19 राज्यों में पार्टी के अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है। वर्तमान में 37 में से 14 राज्यों में अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होना शेष है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक 18 राज्यों में जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या फिर अंतिम चरण में है। वहीं आने वाले कुछ सप्ताह में 19 राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं यह भी सामने आ रहा है कि भाजपा नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के बीच एक नाम पर अभी तक सहमति नहीं बन पा रही है। हालांकि जल्द ही नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।

भाजपा और आरएसएस ऐसे नेता के हाथ में संगठन की कमान सौंपना चाह रहे हैं। जिसका प्रभाव आने वाले चुनावों पर नजर आए। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कई चुनौतियां हैं। इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं 2026 में तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसके साथ ही भाजपा ऐसे नेता की तलाश में है जो साल 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भगवा लहरा सके।

भाजपा-आरएसएस बना रहे रणनीति

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मंथन कर रहा है। भाजपा और आरएसएस जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाह रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संभावित उम्मीदवारों की सामाजिक पृष्ठभूमि, उम्र और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर रणनीति तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कुछ ऐसे भी नेताओं का नाम शामिल है जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं।

ऐसे में कैबिनेट में भी संभावित फेरबदल हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई के दूसरे सप्ताह में विदेश दौरे से लौटने के बाद भाजपा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी। इस बीच उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में ये नाम चल रहे आगे

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कई दावेदारों के नाम आगे चल रहे हैं। इनमें सुनील बंसल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान का नाम काफी चर्चा में हैं। वहीं तमिलनाडु के वानति श्रीनिवासन, तमिलिसाई सौंदर्यराजन और एनटी रामाराव की बेटी डी. पुरंदेश्वरी का नाम भी भाजपा अध्यक्ष के लिए सुर्खियों में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिण में भाजपा अपनी पैठ जमाना चाह रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story