झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरे, दिमाग में खून का थक्का जमने से हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मस्तिष्क में खून का थक्का जमने का पता चला, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।

Harsh Sharma
Published on: 2 Aug 2025 2:47 PM IST (Updated on: 2 Aug 2025 2:49 PM IST)
Education Minister Ramdas Soren
X

Education Minister Ramdas Soren

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने घर के बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को पहले जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जमने का पता लगाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि सोरेन को एयरलिफ्ट करके दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने अपोलो अस्पताल के डायरेक्टर से बात की, जिन्होंने इलाज शुरू करने का आश्वासन दिया। मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुंडा ने कहा कि बढ़े हुए दबाव के कारण सोरेन को ब्रेन हैमरेज हुआ है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सोरेन बाथरूम में गिरने के कारण घायल हो गए थे और उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है। खून का थक्का जमने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई है। वह उनके परिवार के संपर्क में हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story