Hariyali Teej 2025 पर पाएं गॉर्जियस लुक, ट्राई करें ये डार्क लिपस्टिक शेड्स और पाएं गॉर्जियस लुक

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज 2025 पर इन गहरे लाल शेड्स वाली लिपस्टिक को हरे रंग के परिधानों और पारंपरिक गहनों के साथ मैच कर आप अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं।

Ragini Sinha
Published on: 24 July 2025 6:23 PM IST
Hariyali Teej 2025 Lipsticks Shades
X

Hariyali Teej 2025 Lipsticks Shades (social media) 

Hariyali Teej 2025: सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व है। यह त्योहार खासतौर पर विवाहित महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य और सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

कुंवारी लड़कियां भी इस दिन शिव-पार्वती की पूजा कर मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं। साल 2025 में हरियाली तीज 27 जुलाई को मनाई जाएगी। इस अवसर पर महिलाएं श्रृंगार करती हैं, खासकर हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनती हैं।


श्रृंगार में लाल रंग की लिपस्टिक का विशेष महत्व होता है। लाल लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाती है और हर पारंपरिक लुक को पूरा करती है। बाजार में आज कई ब्रांड्स की गहरे लाल रंग की लिपस्टिक उपलब्ध हैं, जो हरियाली तीज पर आपके लुक को निखार सकती हैं।

मेबिलीन न्यूयॉर्क लिक्विड मैट लिपस्टिक

मेबिलीन की यह लिक्विड मैट लिपस्टिक वेल्वेटी मैट फिनिश देती है और 16 घंटे तक होठों पर टिकी रहती है। इसकी इलास्टिक इंक टेक्नोलॉजी इसे लंबे समय तक फैलने नहीं देती। यह नॉन-ट्रांसफर है और होठों को सूखने से भी बचाती है। इसमें गहरे लाल के कई शेड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपने आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं।

शुगर कॉस्मैटिक्स बुलेट लिपस्टिक

यह क्रीमी मैट लिपस्टिक बेहद पिगमेंटेड है और पूरे दिन टिकती है। इसका एडवांस फॉर्मूला होठों पर स्मूद फिनिश देता है। इसमें मरून वाइब, रेज जेपलिन और स्प्रिंग क्रिम्सन जैसे शेड्स उपलब्ध हैं। इसे 100% वेजिटेरियन इंग्रीडियंट्स से बनाया गया है।

मसाबा गुप्ता ब्रांड लिपस्टिक

फेमस डिजाइनर मसाबा गुप्ता के ब्रांड की यह क्रीम मैट लिपस्टिक चेरी रेड और वाइन रेड जैसे शेड्स में आती है। यह मीडियम कवरेज देती है और एक स्ट्रोक में होठों को गहरा रंग देती है।


लैकमे प्राइमर+मैट लिपस्टिक

बिल्ट-इन प्राइमर वाली लैकमे लिक्विड मैट लिपस्टिक हर स्किन टोन पर सूट करती है। इसमें आर्गन ऑयल होता है, जो होठों को मुलायम रखता है। फायरी स्कार्लेट और डीप मरून जैसे शेड्स हरियाली तीज के लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story