इंसानियत हुई शर्मसार! मुंबई में चोर समझकर 26 साल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 4 गिरफ्तार

Mumbai: रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षल परमा के हाथ-पैर बांध दिए गए थे, जिसके बाद उस पर बुरी तरह हमला किया गया। गोरेगांव पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 21 Oct 2025 10:56 AM IST
26-Year-Old Man Beaten to Death in Mumbai
X

26-Year-Old Man Beaten to Death in Mumbai (photo: social media) 

Mumbai: मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक बेहद हैरान कर देने वाली वारदात सामने आयी है। गोरेगांव में एक 26 साल के आदमी को कथित तौर पर कुछ लोगों ने चोर समझ लिया जसके बाद उसे इतना पिटा कि उसकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, हर्षल परमा के हाथ-पैर बांध दिए गए थे, जिसके बाद उस पर बुरी तरह हमला किया गया।

इस मामले में पुलिस ने कहना है कि परमा बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। गोरेगांव पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे, आरोपियों की पहचान सलमान मोहम्मद खान, इसामुल्लाह खान, गौतम और राजीव गुप्ता के रूप में हुई है।

आगे खबर अपडेट की जा रही है...

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story