Aligarh News: अलीगढ़ में युवक की चाकू से हत्या, आठ आरोपी हिरासत में, परिजनों ने किया हंगामा

Aligarh News: अलीगढ़ में रविवार रात एक 18 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरशद खान सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 12 Oct 2025 2:35 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में युवक की चाकू से हत्या, आठ आरोपी हिरासत में, परिजनों ने किया हंगामा
X

Aligarh News

Aligarh News: अलीगढ़ में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहाँ 18 वर्षीय युवक करण की कुछ युवकों ने उसके घर से बाहर खींचकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरशद खान सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना जवां क्षेत्र के मोहल्ला अहेरिया वार्ड नंबर 13 निवासी करण पुत्र मेघराज नोएडा में मजदूरी करता था और 11 अक्टूबर की रात घर लौटा था। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 11:30 बजे कुछ युवक उसके घर पहुंचे और उसे जबरन बाहर खींच लाए। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई और धारदार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।थाना जवां पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी अरशद खान समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मृतक की मां ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story