विराट कोहली जब मूड में होते हैं तो उनका अंदाज़ अलग रहता है, धोनी ने कोहली को लेकर कह दी ये बात

MS Dhoni on Virat Kohli: एमएस धोनी और विराट कोहली की दोस्ती, धोनी का विराट के बारे में प्यारा बयान, और धोनी की रिटायरमेंट को लेकर दिलचस्प बातें।

Harsh Sharma
Published on: 7 Aug 2025 3:04 PM IST
Social Media Image
X

Social Media Image 

MS Dhoni on Virat Kohli: एमएस धोनी और विराट कोहली कई सालों तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक साथ खेले। धोनी के बाद विराट ने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी। अब विराट ने भी टी20 और टेस्ट क्रिकेट से अलविदा ले लिया है। इन दोनों की दोस्ती बहुत गहरी है, और धोनी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। इस वीडियो में जब धोनी से विराट कोहली के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत प्यारा जवाब दिया।

धोनी ने शेयर की विराट की मस्ती भरी बातें

धोनी और विराट के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, और विराट धोनी का बहुत सम्मान करते हैं। धोनी भी विराट की बहुत परवाह करते हैं। एक बार विराट ने बताया था कि जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ी थी, तो उन्हें केवल एमएस धोनी का फोन आया था, जबकि बहुत से लोग उनके संपर्क में थे। एमएस धोनी ने कहा कि जब विराट मूड में होते हैं, तो वह बहुत एंटरटेनिंग होते हैं। कुछ दिन पहले धोनी चेन्नई में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस दौरान जब उनसे विराट के बारे में पूछा गया, तो धोनी ने कहा, "वह बहुत अच्छे गायक हैं, अच्छे डांसर भी हैं, और उनकी नकल करने की कला भी शानदार है। जब वह खुश होते हैं, तो वह सचमुच बहुत मजेदार होते हैं।

एमएस धोनी रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कही

एमएस धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में अपनी रिटायरमेंट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी रिटायरमेंट की कोई जल्दी नहीं है। धोनी ने मजाक करते हुए कहा, "मैं अगले 15-20 साल तक पीली जर्सी पहने रहूंगा और CSK के लिए ही बैठा रहूंगा, चाहे मैं खेलूं या नहीं। एमएस धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं, हालांकि उन्होंने दो सीजन बीच में छोड़े थे जब CSK बैन पर थी। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार आईपीएल खिताब जीते हैं। वहीं, विराट कोहली भी पहले सीजन से आरसीबी (RCB) के लिए खेल रहे हैं, और 2025 में उनकी टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story