TRENDING TAGS :
UP News: अखिलेश यादव ने CM योगी को कहा 'घुसपैठिया'! भड़के भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, बोले- 'इसका खामयाजा भुगतना पड़ेगा'
UP News: अखिलेश यादव ने योगी को बताया 'घुसपैठिया', भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले- बयानबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा
Akhilesh Yadav Calls Yogi 'Intruder ( Image From Social Media )
UP News: उत्तर प्रदेश में सियासी गलियारों के बीच राजनेताओं की ओर से लगातार एक दूसरे पर की जा रही बयानबाजी से राजनीतिक हलचल तेज हो जाती है। अब एक बार फिर बीते रविवार को समाजवादी पार्टी के रास्तेइया अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घुसपैठिया बताते हुए उन्हें वापस उत्तराखंड गृह राज्य भेजने की बात कही थी।
सपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर जमीन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भारी विरोध देखने को मिला। अब सोमवार को भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी सपा सुप्रीमो के इस बयान पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि अखिलेश की छवि मसखरे की बन गई है। अखिलेश यादव ने क्या संविधान नहीं पढ़ा, संघीय ढांचे को नहीं समझते?
सीएम योगी ने हर दिल तक घुसपैठ की- प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सोमवार को अखिलेश यादव की टिप्पणी पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि अखिलेश की छवि मसखरे की बन गई है। अखिलेश यादव ने क्या संविधान नहीं पढ़ा, संघीय ढांचे को नहीं समझते? उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर दिल तक घुसपैठ की है। विकास की योजनाओं से जोड़कर जीवन स्तर ऊपर उठाकर हर घर तक पहुँचे हैं।
प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जिसने सैफई को ही पूरा उत्तर प्रदेश समझ लिया हो उसकी समझदारी के बारे में क्या कहा जाए। प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव देश के बड़े नेता हैं, इस प्रकार का मसकरापन उन पर शोभा नहीं देता है। प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर रहे हैं, उसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
'सीएम योगी को गृह राज्य वापस भेज दिया जाना चाहिए'
आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर घुसपैठिये वाली टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड से हैं इसलिए उन्हें उनके गृह राज्य वापस भेज देना चाहिए।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कुछ राजनीतिक दलों पर घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाने के बाद आया है। अमित शाह ने घुसपैठ, जनसांख्यिकी बदलाव और लोकतंत्र पर बोलते हुए कहा था कि गुजरात और राजस्थान की सीमाओं पर घुसपैठ की सूचना क्यों नहीं मिलती है।


