Azamgarh News: विपक्ष के नेताओं का बयान जनादेश का अपमान, बोले- भूपेंद्र चौधरी

Azamgarh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के रुख में हताशा है। कांग्रेस यह मानकर चलती है कि देश उसकी निजी संपत्ति है और वही शासन कर सकती है।

Shravan Kumar
Published on: 4 Sept 2025 8:53 PM IST
Azamgarh News: विपक्ष के नेताओं का बयान जनादेश का अपमान, बोले- भूपेंद्र चौधरी
X

भूपेंद्र चौधरी  (photo: social media ) 

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा को और मजबूती देना है। कार्यक्रमों के साथ सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नई नीतियों से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। सुविधा बढ़ने के साथ ही लोगों का खर्च कम हुआ है और जनता का विश्वास सरकार के प्रति और मजबूत हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के रुख में हताशा है। कांग्रेस यह मानकर चलती है कि देश उसकी निजी संपत्ति है और वही शासन कर सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी सोच का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी नेताओं की टिप्पणियाँ महिलाओं और माताओं-बहनों का अपमान हैं और देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने पंचायत चुनावों पर पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आमतौर पर ये चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। केवल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भाजपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा जाता है, जबकि ग्राम सभा और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव सिंबल पर नहीं लड़े जाते।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का लगातार अपमान कर रहा है। चुनाव आयोग सहित अन्य संस्थाओं पर विपक्ष के नेताओं के बयान जनादेश का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का नहीं बल्कि ‘केजरीवाल पैटर्न’ है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री के माँ पर अभद्र टिप्पणी करने पर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए : मंत्री दानिश आजाद अंसारी

आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रेस वार्ता मे कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सरकार के मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीति में अंधी हो गई है।

जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर टिप्पणी की गई है। वह यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी की सो नारी शक्ति और मातृ शक्ति के प्रति अच्छी नहीं है। नारी शक्ति के बंधन और सशक्तिकरण वाले हमारे देश में कांग्रेस पार्टी के इस रवैए की कहानी पर कोई जगह नहीं है। इसके लिए राहुल गांधी को आगे जाकर पूरे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ नहीं है बल्कि विकास के खिलाफ है। भाजपा समाज का विकास और तरक्की कर रही है। यह बातें विपक्ष को पसंद नहीं आ रही हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story