Aligarh News:-भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों को किया निष्कासित

Aligarh News:- 13 मई को दादो थाने में भारतीय किसान यूनियन के दो पक्षों के आमने-सामने आने तथा संगठन का बैनर फाड़े जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन केंद्रीय कार्यालय ने स्वत संज्ञान लेते हुए। राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह तालान को राम अवतार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, मंगल सिंह तहसील अध्यक्ष कोल, प्रदीप कुमार व मनवीर सिंह के खिलाफ स्पष्टीकरण लेने को नामित किया था।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 19 Jun 2025 5:14 PM IST
Aligarh News:-भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों को किया निष्कासित
X

Aligarh News:-13 मई को दादो थाने में भारतीय किसान यूनियन के दो पक्षों के आमने-सामने आने तथा संगठन का बैनर फाड़े जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन केंद्रीय कार्यालय ने स्वत संज्ञान लेते हुए। राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह तालान को राम अवतार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, मंगल सिंह तहसील अध्यक्ष कोल, प्रदीप कुमार व मनवीर सिंह के खिलाफ स्पष्टीकरण लेने को नामित किया था।

जिस पर राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह तालान ने उक्त चारों लोगों को पत्र जारी कर बैनर फाड़े जाने, शीर्ष नेतृत्व को सूचना दिए बगैर रिपोर्ट दर्ज करने पर, जिला अध्यक्ष की अनुमति के बगैर धरना प्रदर्शन करने, केंद्रीय कार्यालय की रोक के बावजूद धरना प्रदर्शन करने को लेकर को लेकर सार्वजनिक स्थान पर संगठन के लोगों द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। जिस पर राम अवतार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एंव प्रदीप कुमार ने कोई जवाब दिया ही नहीं तथा मनवीर सिंह का भी जवाब संतोषजनक नहीं था।

मंगल सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए। संगठन से माफी मांगते हुए। निवेदन किया कि भविष्य में वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे। स्पष्टीकरण आने के बाद तथा शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह तालान ने राम अवतार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार तथा मनवीर सिंह को अनुशासनहीनता व संगठन विरोधी कार्य में लिप्त पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया तथा मंगल सिंह के माफी मांगने के बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यह जानकारी राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान जी द्वारा दी गई।

1 / 5
Your Score0/ 5
Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story