TRENDING TAGS :
Aligarh News: सनातनी युवाओं को हनुमानजी से प्रेरणा लेने का आह्वान
Aligarh News: सम्पूर्ण भारतवर्ष में " विहिप स्थापना दिवस" के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम मे खैर में एक लॉज में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित गया।
अलीगढ़ समाचार
Aligarh News:-विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के 61 वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में " विहिप स्थापना दिवस" के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम मे खैर में एक लॉज में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित गया। जिसमें विहिप ब्रजप्रान्त मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने भारतमाता व श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बिषय लेते हुए उन्होंने बताया।
कि विश्व हिन्दू परिषद वर्षों से हिन्दू समाज की सेवा व जागरण करता आ रहा है।उन्होंने बताया। कि भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण ने कहा था। कि जब जब धर्म की हानि होगी , मैं आऊंगा। उन्होंने धर्म की स्थापना के लिए विभिन्न युगों में विभिन्न अवतार लिए। और सनातनियों को जीवन मार्ग में धर्म के साथ चलना सिखाया।उन्होंने कहा। कि सनातनी हिन्दू युवाओं को श्री हनुमान जी से प्रेरणा लेकर सेवा और धर्म की रक्षा करना सीखना होगा।
"सेवा सुरक्षा संस्कार " यह मंत्र प्रत्येक सनातनी को आत्मसात करना चाहिए।सेवा दीन दुखियों की, गौमाता की, सुरक्षा गौवंश की , माता बहनों की, दुर्बलों की। संस्कारों का पालन करेंगे तो धर्म बचा पाएंगे।हिंदुओं के सुरक्षा , संस्कार को बचाए रखने वाली संस्था बनने की जब आवश्यकता हुई। तब माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी ने सर्व सनातनी समाज जैन , सिख संतों के साथ मिलकर विहिप की स्थापना संदीपनी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन की।
देश में रह रहे। हिन्दू ही नहीं, विहिप विश्व के समस्त हिंदुओं के हितों की रक्षा , सुरक्षा की चिंता करता है। व इस दिशा में ठोस कार्य करता है।हिन्दू घटा , देश बंटा। के साथ उन्होंने कहा। कि विहिप ने सर्व संत समाज को साथ लेकर धर्मांतरण के विरुद्ध सतत कार्य किया है।उन्होंने अमर बलिदानी शिवराम राजगुरु को भावपूर्ण नमन करते हुए। उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में की गई। प्राणों की आहुति को भी स्मरण करवाया व उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विहिप खैर संगठन मंत्री योगेश पाठक ने कहा। कि जब 1966 में धर्म संसद हुई। तो उसमें संत समाज ने निर्णय लिया। कि कोई भी हिन्दू जो घर वापस आना चाहता है। उसका हृदय से स्वागत किया जाएगा।विहिप कहता है। कि " हिन्दव: सोदरा: सर्वे,न हिंदू पतितो भवेत्"मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मंत्र समानताअर्थात, सभी हिन्दू सहोदर हैं। कोई भी हिन्दू कभी पतित नहीं होता।मेरी दीक्षा, हिंदुओं की रक्षा है।मेरा मंत्र समानता है।आज पूरा विश्व भारत की ओर बड़ी आशा से देख रहा है।
ऐसे में सर्व हिन्दू समाज को अपने उत्थान, और रक्षा के लिए। सजग और सशक्त बनाना होगा।तभी हम देश ही नहीं दुनियाँ को दिशा दे पायेंगे।हमें धर्म के मार्ग पर चलना है। क्योंकि जो धर्म से चलेगा , जीत उसी की होगी।प्रखंड अध्यक्ष गुरजीत चौधरी ने संचालन किया व अमित कुमार पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।वहीं इस अवसर पर विहिप खैर जिला संगठन मंत्री योगेश पाठक, गौरक्षा प्रमुख करन चौधरी, सतेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष विमल वर्मा , चेतन रावत, कौशल तोमर, जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


