Chandauli News: सनातन धर्म के उत्थान को हिंदू युवा वाहिनी संघ संगठन ने चलाया अभियान, कराया शपथ ग्रहण

Chandauli News: जनपद के जिला मुख्यालय स्थित गणपति लान कैली रोड पर हिंदू युवा वाहिनी संघ चंदौली का शपथ ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Ashvini Mishra
Published on: 17 Aug 2025 5:41 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय के सिद्धिविनायक लान कैली रोड में हिंदू युवा वाहिनी संघ संघठन जनपद चंदौली में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिगम्बर पांडेय उत्तर प्रदेश महामंत्री हिंदू युवा वाहिनी संघ व मृत्युंजय त्रिपाठी जिला अध्यक्ष चंदौली संयुक्त रूप में रहे। इस अवसर पर जनपद में संगठन के विस्तार के लिए पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भी बांटा गया और भगवान राम को साक्षी मानकर सनातन धर्म के उत्थान के लिए शपथ भी दिलाई गई।

बता दें कि चंदौली जनपद के जिला मुख्यालय स्थित गणपति लान कैली रोड पर हिंदू युवा वाहिनी संघ चंदौली का शपथ ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिगंबर पांडे हिंदू युवा वाहिनी संघ प्रदेश महामंत्री व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार एवं सनातन धर्म के उत्थान के लिए किया गया था। कार्यक्रम आयोजक व विधानसभा अध्यक्ष सकलडीहा विनोद खरवार पदाधिकारियों के साथ भगवान राम को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण कराया गया साथ ही 15 नये जनपद के पदाधिकारी को निक्ति पत्र भी वितरित किए गये।

सभी पदाधिकारी को कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करने और और अपने सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने का अपील किया गया। मुख्य अतिथि दिगंबर पांडेय उत्तर प्रदेश महामंत्री हियुवा संघ, मृत्युंजय त्रिपाठी जिला अध्यक्ष चंदौली द्वारा आह्वान किया गया कि सनातन धर्म के उत्थान के लिए जितना भी हम लोगों को करना है करना पड़ेगा सनातनियों भाइयों के सहयोग में आगे आकर वहीं में जुड़ना होगा। कार्यक्रम में आयोजक विनोद कुमार खरवार विधान सभा अध्यक्ष सकलडीहा, कृष्णकांत चौहान,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष चंदौली ,अजय चौहान जिला महामंत्री,अमित कुमार शहाबगंज ब्लाक अध्यक्ष, श्याम कार्तिक,चंदौली ब्लाक प्रभारी, जिला प्रभारी जय विकास गुप्ता ,जिला प्रवक्ता राजपती गुप्ता और चंदौली के सभी संघठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story