Aligarh News : अलीगढ़ जिला कारागार में भाई दूज उत्सव पर बहनों ने भावुक होकर भाइयों को तिलक किया

Aligarh News : जिला कारागार में भाई दूज उल्लास के साथ मनाया गया, योगी सरकार ने बेहतर व्यवस्थाएं कीं

Lakshman Singh Raghav
Published on: 23 Oct 2025 2:54 PM IST
Aligarh News : अलीगढ़ जिला कारागार में भाई दूज उत्सव पर बहनों ने भावुक होकर भाइयों को तिलक किया
X

 Aligarh Bhai Dooj in jail

Aligarh News : जिला कारागार में भाई दूज का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। योगी सरकार के निर्देशानुसार कारागार में भाई-बहनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया, गोला हाथों में देकर आरती की और मिष्ठान्न खिलाकर प्यार जताया। इस दौरान कई बहनों की आंखें आंसुओं से भर आईं और वे फफक-फफक कर रो पड़ीं।

जेलर कमलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर भाई दूज के अवसर पर कारागार में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।बहनों ने कारागार के बाहर लंबी कतार में खड़े होकर अपने भाइयों से मिलने का इंतजार किया। उन्होंने कारागार प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

1 / 8
Your Score0/ 8
Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story