Auraiya News: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण गोष्ठी और पौधरोपण अभियान

Auraiya News: यमुना तट स्थित राम झरोखा परिसर में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे।

Ashraf Ansari
Published on: 4 Jun 2025 5:08 PM IST
Auraiya News: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण गोष्ठी और पौधरोपण अभियान
X

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण गोष्ठी और पौधरोपण अभियान   (photo: social media )

Auraiya News: औरैया में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘विचित्र पहल सेवा समिति’ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर यमुना तट स्थित राम झरोखा परिसर में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे।

संस्थापक ने दी जानकारी

समिति के संस्थापक एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने पर्यावरण और जीव-जंतुओं की परस्पर निर्भरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक मानव प्रकृति के साथ सामंजस्य नहीं बिठाएगा, तब तक स्थायी विकास संभव नहीं है। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने प्रकृति के साथ हो रही अत्यधिक छेड़छाड़ और उसके दुष्परिणामों पर चिंता जताते हुए लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की

वैश्विक तापमान में हो रही बढ़ोतरी

पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार ने वैश्विक तापमान में हो रही बढ़ोतरी और वनों की लगातार हो रही कमी को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी तेज बहादुर वर्मा ने बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन पर चिंता जताई और जन-जागरूकता को समय की मांग बताया।

जीवन धारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

गोष्ठी के बाद यमुना तट पर 'जीवनधारा पौधरोपण अभियान' का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनुप गुप्ता ने की। इस अभियान के अंतर्गत मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नि:शुल्क 5100 पौधे लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में शेखर गुप्ता, पंकज मिश्रा, अनिल कुमार सोनी, एल.एन. गुप्ता, आनंद गुप्ता, ऐश्वर्य सोनी सहित कई पर्यावरण प्रहरी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा देने की शपथ ली।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story