Ayodhya News: राज्यपाल ने अवध विवि के नवीन परिसर में निमार्णाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Ayodhya News: निमार्णाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन हो-राज्यपाल।

NathBux Singh
Published on: 7 July 2025 8:32 PM IST (Updated on: 7 July 2025 9:06 PM IST)
Governor Inspects Projects Under Construction at New Campus of Awadh University
X

राज्यपाल ने अवध विवि के नवीन परिसर में निमार्णाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण (Photo- Social Media)

Ayodhya News: अयोध्या। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले विश्वविद्यालय आईईटी परिसर के लवकुश एवं सरयू छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही।

नवीन परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया गया निरीक्षण

सरजू छात्रावास में निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने मेस एवं जलापूर्ति व्यवस्था की वस्तु स्थिति से भी अवगत हुई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए। कुलाधिपति ने नवीन परिसर चंदन का पौधा रोपित किया। उसके उपरांत राज्यपाल ने नवीन परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया। फार्मेसी भवन व उसके निर्माणाधीन पुस्तकालय, मल्टीपरपज लेक्चर हॉल, सिविल इंजीनियरिंग काम्लेक्स के निमार्ण कार्यो को परखा। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को अधूरे पड़े कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश प्रदान किया।

कार्यों की गुणवत्ता में लापवाही क्षम्य नही

कुलाधिपति ने कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में लापवाही क्षम्य नही होगी। एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। वही आईईटी लैब के निर्माण कार्य को भी परखा। इसके अलावा उन्होंने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश प्रदान किया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में विद्युत आपूर्ति, सीवरेज, छात्रों के लिए पेयजल की व्यवस्था जैसे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुलपति डाॅ0 बिजेन्द्र सिंह, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 विनोद चौधरी, डाॅ0 अनिल कुमार, सहायक अभियंता आरके सिंह सहित मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
NathBux Singh
ABOUT THE AUTHOR

NathBux Singh

Next Story