TRENDING TAGS :
Azamgarh News: जिलाधिकारी ने ग्राम निधि के कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित
Azamgarh News: मामले को डीपीआरओ ने संज्ञान में लिया और जांच शुुरू करा दी। जांच में आरोप सिद्ध हो गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद आलम को निलंबित कर दिया।
Azamgarh News
Azamgarh News: जिलाधिकारी को विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी सख्त दिखाई दे रहे हैं। आजमगढ़ जनपद के विकास खंड महाराजगंज के जूड़ा रामपुर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद आलम को निलंबित कर दिया गया है।गांव के एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान की निधि से कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। शिकायत में दो चक मार्ग निर्माण, कैटल शेड, तालाब खोदाई समेत अन्य कार्यों में अनियमितता की बात सामने आई थी।
मामले को डीपीआरओ ने संज्ञान में लिया और जांच शुुरू करा दी। जांच में आरोप सिद्ध हो गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद आलम को निलंबित कर दिया।साथ ही, उन्हें विकास खंड महाराजगंज से संबद्ध किया गया है। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि विकास खंड महाराजगंज के जूड़ा रामपुर गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिली थी। जांच हुई तो दोष सिद्ध पाया गया।
इसे लेकर तत्काल प्रभाव से जूड़ा रामपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद आलम को निलंबित करते हुए महाराजगंज ब्लाक से संबद्ध कर दिया गया।जनपद के वैसे तमाम ब्लॉको मे विकास कार्य में भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत मिल रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी सख्त हैं। जिस ब्लॉक में भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत मिल रही है। वहां पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कराई जा रही है,जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिससे ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


