Badaun Road Accident: बर्थडे मनाकर लौट रहे कार सवार हादसे का शिकार, लेखपाल समेत तीन युवको की मौत

Badaun Road Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गयी। हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 Aug 2025 12:06 PM IST
Badaun Road Accident
X

Badaun Road Accident

Badaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गयी। हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। वहीं एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। बताया जा रहा है चारों युवक लेखपाल मित्र की बर्थडे पार्टी मनाकर देर रात वापस लौट रहे थे। तभी एआरटीओ कार्यालय के पास हादसा हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवको की मौत होने के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

रेस्टोरेंट में मनाने गये थे बर्थडे पार्टी

मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर में रहने वाले हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23) संभल के गुन्नौर में लेखपाल पद पर तैनात थे। बीते सोमवार को हर्षित सक्सेना का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए हर्षित दोस्त दहेमी निवासी रुबल (22) पुत्र यशपाल सिंह, माल गोदाम रोड में रहने वाले हर्षित गुप्ता (26) पुत्र मनोरंजन लाल गुप्ता, कल्याण नगर में रहने वाले अंकित (24) पुत्र संजीव कुमार के साथ किसी रेस्टोरेंट में गया था।

बर्थडे पार्टी मनाने के बाद देर रात सभी कार में सवार होकर उझानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एआरटीओ कार्यालय के सामने बाइपास पर लगे जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गयी। हादसे इतना ज्यादा भयानक था कि कार के परखच्चे ही उड़ गये। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी।

जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से खून से लथपथ हालत में युवकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद लेखपाल हर्षित सक्सेना, हर्षित गुप्ता और रूबल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग भी बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story