Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Hapur News: मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Avnish Pal
Published on: 4 Aug 2025 10:07 AM IST
Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
X

Hapur News

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान मेरठ शहर के मिर्धापाड़ा मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय हैदर अली के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब हैदर अली किसी निजी कार्य से गांव पोपई से वापस अपने घर लौट रहा था।

परिजनो की जुबानी, सड़क दुर्घटना की कहानी

परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हैदर अली अपनी बाइक से गांव पोपई से मेरठ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मेरठ रोड पर पहुंचा, एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उसकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हैदर अली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हैदर को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी दुख साफ दिखाई दिया।

परिजनों का रों रोकर बुरा हाल

हैदर की मौत की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली, पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले के लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि हैदर अली बेहद मेहनती, मिलनसार और जिम्मेदार युवक था। वह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी संभालता था। उसकी असमय मृत्यु ने पूरे मोहल्ले को शोक में डुबो दिया है।

शव पोस्टमार्टम को भेज जाँच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जा सके। वाहन और चालक की जल्द से जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story