Bahraich News: वन्य जीव हमले से प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किये गये अधिकारी-कर्मचारी

Bahraich News: बहराइच जिले के विकास खण्ड महसी अन्तर्गत वन्य जीव के हमले में प्रभावित क्षेत्रों में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु चिन्हित ग्राम पंचायतों के मजरों में रात्रि के समय सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है।

Anurag Pathak
Published on: 4 Jun 2025 7:41 PM IST
Bahraich News: वन्य जीव हमले से प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किये गये अधिकारी-कर्मचारी
X

Bahraich News : बहराइच जिले के विकास खण्ड महसी अन्तर्गत वन्य जीव के हमले में प्रभावित क्षेत्रों में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु चिन्हित ग्राम पंचायतों के मजरों में रात्रि के समय सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीआरडी जवानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए कोटेदार, समूहों, आंगनबाड़ी, सफाईकर्मी, चौकीदार, ग्राम प्रधान, राजस्व लेखपाल एवं सचिव ग्राम पंचायत से सम्पर्क स्थापित कर सायं 08ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक अपने आंवटित ग्रामों की सजगतापूर्ण निगरानी के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तत्काल सूचनाओं को अपडेट करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तैनात किए गए अधिकारी-कर्मचारी वन विभाग से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं कोई जनहानि अथवा पशुहानि न होने पाये।

विकास खण्ड महसी अन्तर्गत ग्राम पंचायत गदामारकला व हरदीगौरा में ग्रा.वि.अधि. किशन शरण व मेथौरा व गंगापुरवा में ग्रा.पं.अधि. रजवन्त कुमार को सेक्टर प्रभारी, अ.अभि. लघु सिंचाई संजीव कुमार त्यागी को सहायक नोडल अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपध्याय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बम्भौरी व नथुवापुर में तकनीकी सहायक मनरेगा देवेन्द्र पाठक व सिसैया चूडामणि एवं सिकंदरपुर में ग्रा.वि.अधि. अक्षय कुमार लोहमी को सेक्टर प्रभारी, पूर्ति निरीक्षक महसी रंजीत कुमार को सहायक नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार महसी विकास कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

ग्राम पंचायत औराही व नकवा हेतु ग्रा.पं.अधि. धर्मेन्द्र कुमार को सेक्टर प्रभारी, सहा.वि.अधि. (सह.) अमर कुमार सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, ग्रा.पं. बेल्हौरा एवं महसी के लिए ग्रा.पं. अधि. अजय गुप्ता को सेक्टर प्रभारी, सहा.वि.अधि. (आईएस.बी.) संजीव कुमार श्रीवास्तव को सहायक नोडल अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ग्रा.पं. सिहियानसीरपुर व पूरे हिन्दू सिंह के लिए ग्रा.वि.अधि. बलराम यादव को सेक्टर प्रभारी, सहा.वि.अधि. (सह.) संजय कुमार मौर्या को सहायक नोडल अधिकारी तथा ए.आर. को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

ग्राम पंचायत पूरे बस्तीगड़रिया एवं पूरे दिलदार सिंह के लिए ग्रा.पं.अधि. शत्रोहन लाल व पूरे प्रसाद सिंह एवं पूरे सीताराम के लिए ग्रा.वि.अधि. कृष्णा मुरारी को सेक्टर प्रभारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामतिलक वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी तथा ए.एम.ए. जिला पंचायत डॉ. वीरेन्द्र बहादुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ग्रा.पं. कोटिया के लिए तकनीकी सहायक मनरेगा सौरभ गुप्ता, मैकूपुरवा के लिए ग्रा.वि.अधि. (स.क.) कुंचर प्रताप, अंगरौरा दुबहा व पंचदेवरी के लिए ग्रा.पं.अ. उमेश चन्द्र को सेक्टर प्रभारी, वरि.प्रा.सहा. ग्रुप बी. महसी राहुल गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डीएम मोनिका रानी द्वारा उप जिलाधिकारी महसी व पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी को निर्देश दिया गया है कि तहसील क्षेत्र के समस्त राजस्व लेखपाल/राजस्व निरीक्षकों तथा पुलिस बल की डयूटी लगाते हुए सूची उपलब्ध करायें। डीएम ने वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग बच्चों का विशेष ख्याल रखें। बच्चों को अकेले बाहर ना निकलने दें, बाहर या खुली छत पर सोने से परहेज करें। साथ ही किसी वन्य जीव की आशंका होने पर तत्काल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को सूचित करें।

1 / 3
Your Score0/ 3
Anurag Pathak
ABOUT THE AUTHOR

Anurag Pathak

Next Story