रिश्ते की मर्यादा तार-तार! चाचा ने लूटी भतीजी की आबरू, हालत बिगड़ी तो अस्पताल छोड़ हुआ फरार

Ballia News: गांव के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की 16 साल की छात्रा साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 24 Sept 2025 2:48 PM IST
Ballia News
X

Ballia News

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां रतसर इलाके के एक गांव में 11वीं की छात्रा के साथ उसके रिश्ते के चाचा के दुराचार किया। जब छात्रा की हालत बिगड़ने लगी और खून ज्यादा बहने लगा। तब वह डर गया और उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां छात्रा को अस्पताल में छोड़कर युवक मौके से फरार हो गया। बाद में किसी तरह छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब उसे महिला अस्पताल और फिर आजमगढ़ अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की 16 साल की छात्रा साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला 19 साल का युवक जोकि छात्रा को रिश्ते में चाचा लगता है। वह रास्ते में मोटरसाइकिल से पहुंचा। उसे बहाना बनाकर छात्रा की साइकिल को मंदिर में रखवा दिया और मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने की बात कहकर छात्रा को अपने साथ ले गया। रास्ते में पचखोरा के पास सुनसान जगह पर युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान छात्रा की अधिक रक्तस्त्राव होने के चलते हालत खराब होने लगी। जिसके बाद युवक डर गया। वह तुरंत उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचा और फिर वहां से भाग निकला। डॉक्टरों ने युवती की हालत बिगड़ते देख उसके परिजनों को जानकारी दी। जानकारी होते ही परिजनों भागते हुए सीएचसी पहुंचे। जहां उसे छात्रा को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों उसे लेकर आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां छात्रा का उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने पहुंच शिकायत दर्ज करायी है। घटना के संबंध में रतसर चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story