Balrampur News: धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, 50 से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Balrampur News: बलरामपुर में धूमधाम से गणपति विसर्जन, 50 से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

Pawan Tiwari
Published on: 3 Sept 2025 5:26 PM IST
Balrampur News: धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, 50 से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
X

बलरामपुर में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा   (photo: social media )

Balrampur News: बलरामपुर जनपद मे श्री गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में बुधवार को गणपति विसर्जन की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस अवसर पर युवाओं से लेकर महिलाओं तक में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग तिरंगे हाथ में लेकर लहराते नजर आए, वहीं डीजे पर गणपति बप्पा मोरया की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने बप्पा को विदाई दी। विसर्जन से पूर्व वीर विनय चौराहे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महाराज तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पलटू राम और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरु’ मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर व गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व बैज भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। समिति अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने आभार जताया और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने किया।

इस दौरान तहसीलदार विश्वदीपक तिवारी, सीओ सिटी ज्योति श्री, समाजसेवी राजकुमार श्रीवास्तव, भाजपा नेता डॉ. अजय सिंह पिंकू, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, सभासद संजय मिश्रा, नगर कोतवाल सुधीर सिंह व यातायात प्रभारी उमेश सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समिति ने सभी का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों को भी अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वीर विनय चौराहे से शोभायात्रा रवाना

इसके बाद वीर विनय चौराहे से शोभायात्रा रवाना हुई। जुलूस मेन चौक, ठठेरी बाजार, गर्ल्स कॉलेज, देवीदयाल तिराहा, बड़ा पुल से होते हुए मेजर चौराहा और कालीथान मार्ग से होकर राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंचा, जहां 50 से अधिक प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक कमलेश त्रिपाठी, संजय शर्मा, पप्पू गुप्ता, महामंत्री मनोज साहू, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

Next Story