Balrampur News: कजरी तीज पर आस्था और उल्लास का अनोखा संगमः भव्य भंडारा और मेले का आयोजन

Balrampur News: राजा भैया जंगल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर कजरी तीज का विशेष आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

Pawan Tiwari
Published on: 26 Aug 2025 11:46 AM IST
Balrampur News
X

Balrampur News

Balrampur News: जनपद में कजरी तीज का पर्व इस बार भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह मेले और भंडारे का आयोजन किया गया है, जहां भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। जगह-जगह भंडारे के साथ भव्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर लोग मेले में भी शामिल हो रहे हैं।

राजा भैया जंगल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर कजरी तीज का विशेष आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद लोग भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते दिखाई दिए। आयोजन समिति का कहना है कि भंडारा तब तक चलता रहेगा जब तक भक्तों का आगमन होता रहेगा। मंदिर प्रांगण में खेल-खिलौने, झूले और विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

महिलाओं और बेटियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों के चलते पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जनपद के अन्य मंदिरों में भी कजरी तीज को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। देर रात तक मंदिरों में जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा।

कजरी तीज पर आयोजित मेले ने सामाजिक सद्भाव और आस्था का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। हर आयु वर्ग के लोग महिलाएं, बच्चे, युवक और बुजुर्ग इस पर्व में शामिल होकर इसे यादगार बना रहे हैं। कुल मिलाकर, बलरामपुर जनपद इस समय कजरी तीज की भक्ति और उल्लास से सराबोर है। श्रद्धालु न सिर्फ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि मेलों और भंडारे में भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

Next Story