Balrampur News: बलरामपुर में इनवर्टर-बैटरी चोरी का खुलासा, ललिया पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा

Balrampur News: बलरामपुर में इनवर्टर-बैटरी चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Pawan Tiwari
Published on: 31 Aug 2025 7:22 PM IST
Balrampur News: बलरामपुर में इनवर्टर-बैटरी चोरी का खुलासा, ललिया पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा
X

Balrampur News

Balrampur News: बलरामपुर जनपद के थाना ललिया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। 29 अगस्त को ग्राम रतोही खुर्द स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर इनवर्टर और दो अदद बैटरियां चोरी कर ले गया था। इस संबंध में ग्राम हाथीगर्दा निवासी अनुप कुमार तिवारी ने थाना ललिया में तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0-94/25 धारा 305 (ए), 324(3), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ललिया के नेतृत्व में गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित किया। टीम ने रविवार को लौकहवा भट्टे तिराहे के पास से अभियुक्त रामकरन पुत्र चिन्ता पासी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम मुरिहवा, थाना ललिया को चोरी के माल के साथ दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 02 अदद बड़ी बैटरी, 01 अदद इनवर्टर, एक प्लास, एक सरिया तथा घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उक्त माल उसी ने सचिवालय का ताला तोड़कर चोरी किया था।

गिरफ्तार अभियुक्त रामकरन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इसके खिलाफ थाना ललिया में पूर्व में दो मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2020 में मु0अ0सं0-125/2020 धारा 306 भादंवि और वर्ष 2022 में मु0अ0सं0-179/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

Next Story