TRENDING TAGS :
बलरामपुर: वैवाहिक विवाद से आहत युवक ने की आत्महत्या, रक्षाबंधन के बाद बढ़ा तनाव
Balrampur News: टेंगनहिया गांव में वैवाहिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Balrampur Suicide Case
Balrampur News: बलरामपुर जनपद के टेंगनहिया गांव में रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, संतोष की शादी चार वर्ष पूर्व श्रावस्ती जिले की समरानी से हुई थी। एक वर्ष पहले गौना हुआ था। परिजनों ने बताया कि संतोष रक्षाबंधन पर ससुराल गया था, जहां पति-पत्नी के बीच आने-जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष पत्नी को भेजने के लिए तैयार नहीं था। इसी तनाव से आहत होकर संतोष ने देर रात फांसी लगा ली।
घटना का पता तब चला जब माझिल भौजाई पूनम ने संतोष को फंदे से लटका देखा। इसके बाद सुबह पुलिस को सूचना दी गई।परिजनों के मुताबिक संतोष चार भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पत्नी फिलहाल मायके में रह रही है और दोनों की कोई संतान नहीं थी। संतोष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन गौना के बाद से वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ने लगा था।घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्नी के आने-जाने के विवाद को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


