Hapur News: वैवाहिक कलह का दर्दनाक अंत: शादी के चार माह बाद युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Hapur News: पत्नी से चल रहे झगड़े से परेशान 32 वर्षीय हारिश ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Avnish Pal
Published on: 8 Aug 2025 4:38 PM IST
Hapur News: वैवाहिक कलह का दर्दनाक अंत: शादी के चार माह बाद युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
X

शादी के चार माह बाद युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली   (photo: social media )

Hapur News: जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में गुरुवार देर रात वैवाहिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पत्नी से चल रहे झगड़े से परेशान 32 वर्षीय हारिश ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस की जुबानी, मृतक की की कहानी

पुलिस के अनुसार, मृतक हारिश का विवाह लगभग चार माह पहले बड़े धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और विवाद चलता आ रहा था। परिजनों का कहना है कि कई बार दोनों के बीच कहासुनी होती थी, लेकिन गुरुवार रात किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हारिश ने गुस्से और तनाव में आकर अपनी जान दे दी।घटना की रात, करीब 11 बजे, घर में हुए विवाद के बाद हारिश अपने कमरे में चला गया। कमरे का दरवाजा बंद करने के बाद उसने आलमारी में रखी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और सीधे अपनी कनपटी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ते हुए कमरे तक पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो हारिश खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था।घायल हालत में उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शव को पोस्टमार्टम को भेज जाँच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और अन्य पहलुओं की पुष्टि हो सकेगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story