Balrampur News: बलरामपुर में व्यापारी की पुत्री से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Balrampur News: बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी की पुत्री से छेड़खानी की घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

Pawan Tiwari
Published on: 23 Aug 2025 6:55 PM IST
Balrampur News: बलरामपुर में व्यापारी की पुत्री से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
X

बलरामपुर में व्यापारी की पुत्री से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज  (photo: social media )

Balrampur News: बलरामपुर जनपद के गैसड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। एक व्यापारी की पुत्री से छेड़खानी की घटना ने इलाके में तनाव और आक्रोश फैला दिया है। पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के अनुसार, गैसड़ी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली लड़की शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे बाजार में सामान लेने गई थी। इसी दौरान गैसड़ी का ही निवासी साहिल पुत्र मैनुद्दीन उर्फ पठान ने लड़की को रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर उसे दिया और छेड़खानी शुरू कर दी। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। पीड़ित पिता का कहना है कि इससे पहले भी उनकी पुत्री को स्कूल आते-जाते समय साहिल द्वारा छेड़खानी का सामना करना पड़ा है। इसके विरोध में परिवार ने कई बार आरोपी को समझाया और उसकी परिवार से शिकायत भी की, लेकिन आरोपी का रवैया दंबग और अभद्र रहा।

थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई

पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी अन्य लड़की के साथ ऐसा न हो। इस घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे भी पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ कर सजा देने की मांग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है. मामले को लेकर अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पीड़िता और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

वही इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न सिर्फ पीड़ित परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। ऐसे मामलों से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त और त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि लड़कियों को सुरक्षित महसूस कराया जा सके और अपराधियों को कानून के कठोर दंड का सामना करना पड़े। यदि इन पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो इनका मनोबल बढ़ता जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

Next Story