Banda News: किशोरी से सीएनजी आटो में दुष्कर्म, चंद घंटों में चला आपरेशन लंगड़ा, दबोचे गए दुष्कर्मी

Banda News: दबोचे गए अभियुक्तों में कोतवाली नगर के मवई गांव निवासी कल्लू उर्फ मनोज यादव और बबेरू कोतवाली के बबेरू का अनिल वर्मा शामिल है।

Om Tiwari
Published on: 3 Aug 2025 10:26 AM IST
Banda News: किशोरी से सीएनजी आटो में दुष्कर्म, चंद घंटों में चला आपरेशन लंगड़ा, दबोचे गए दुष्कर्मी
X

Banda News

Banda News. कोचिंग से लौट रही किशोरी से बलात्कार करने वाले सीएनजी रिक्शा चालक और उसके साथी को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। पुलिस से सामना होते ही बलात्कारियों ने फायर झोंक कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दोनों के पैरों को लक्ष्य किया। घायल होने पर दोनों को दबोच कर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।

कोचिंग से लौटते वक्त अंजाम दी गई वारदात

2 अगस्त शनिवार शाम कोतवाली नगर के एक गांव की किशोरी कोचिंग पढ़कर सीएनजी रिक्शा से घर लौट रही थी। रिक्शा में चालक के अलावा एक अन्य युवक भी सवार था। दोनों ने आटो रिक्शा सुनसान जगह ले जाकर किशोरी से बलात्कार किया। किशोरी के पिता ने शनिवार देर रात कोतवाली नगर में वारदात की सूचना दी।

रंग लाई SP की गंभीरता, चंद घंटों दबोचे गए दोषी

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सूचना को गंभीरता से लिया। मुकदमा पंजीकृत कराकर कोतवाली नगर और एसओजी टीमों को दोषियों की खोज में लगाया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, रिक्शा वेरीफिकेशन ड्राइव आदि के जरिए जरूरी जानकारियां जुटाईं। तड़के करिया नाला के पास अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ने गिरफ्तारी का प्रयास किया। अभियुक्तों ने फायर झोंक कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी कर दोनों के पैरों को लक्ष्य किया। घायल होने पर पुलिस दोनों को दबोच कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

तमंचों और कारतूसों समेत सीएनजी आटो भी बरामद

दबोचे गए अभियुक्तों में कोतवाली नगर के मवई गांव निवासी कल्लू उर्फ मनोज यादव और बबेरू कोतवाली के बबेरू का अनिल वर्मा शामिल है। दोनों से दो तमंचे और कारतूसों समेत घटना में प्रयुक्त सीएनजी रिक्शा बरामद हुए हैं। दोनों को पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Om Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Om Tiwari

Next Story