Barabanki News: टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही से हत्या का आरोप लगाया

Barabanki News: निवासी मोहम्मद गुफरान (पुत्र मोहम्मद लतीफ) की शनिवार रात टॉन्सिल की सर्जरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक को नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह 7 बजे ऑपरेशन किया गया था।

Sarfaraz Warsi
Published on: 20 July 2025 7:19 PM IST
Barabanki News: टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही से हत्या का आरोप लगाया
X

Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी के देवा निवासी मोहम्मद गुफरान (पुत्र मोहम्मद लतीफ) की शनिवार रात टॉन्सिल की सर्जरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक को नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह 7 बजे ऑपरेशन किया गया था। गुफरान की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही और इलाज में चूक का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल परिसर में जमकर हंगामा किया।

परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. विवेक वर्मा द्वारा किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद ही मरीज की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद डॉ. विवेक वर्मा लखनऊ चले गए, जबकि गुफरान की हालत लगातार बिगड़ती रही और उसे लगातार ब्लीडिंग होती रही। परिजनों ने जब डॉक्टर को बुलाने की अपील की, तो अस्पताल प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से इसकी जानकारी छिपाए रखी। जब गुफरान की मौत की खबर परिजनों को मिली, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही नहीं, बल्कि हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, वे शव को नहीं ले जाएंगे।

इस पूरे मामले को लेकर आस्था हॉस्पिटल में अफरा-तफरी और भारी हंगामे का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है, और पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story