Barabanki News: सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए महादेवा में उमड़े श्रद्धालु, दूर-दराज से कांवर लेकर पहुंचे भक्त

Barabanki News: रामनगर तहसील से तीन किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम महादेवा मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 21 July 2025 8:08 AM IST
Barabanki News: सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए महादेवा में उमड़े श्रद्धालु, दूर-दराज से कांवर लेकर पहुंचे भक्त
X

Barabanki News

Barabanki News: सावन मास के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए महादेवा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में भक्त लेटकर परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। पूरा मेला क्षेत्र "हर हर बम बम" के जयकारों से गूंज रहा है।भगौली निवासी पवन, साजन और अमन, जो लोधेश्वर महादेवा कांवर लेकर पहुंचे हैं, ने बताया कि वे 70 लीटर जल अपने कंधों पर लेकर आए हैं। आज सावन के 14वें दिन वे महादेव की नगरी में पूजन और दर्शन करेंगे।

रामनगर तहसील से तीन किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम महादेवा मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर परिसर "हर हर बम बम भोले" के उद्घोष से गुंजायमान है। श्रद्धालु भगवान लोधेश्वर महादेव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर रहे हैं और रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, मिष्ठान, व द्रव्य आदि से पूजन-अर्चन कर स्पर्श करते हुए मनोकामना मांग रहे हैं।

स्थानीय व दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालु गर्भगृह में दर्शन हेतु आतुर दिखाई दे रहे हैं।वहीं, महादेवा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ पर निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बोहनिया व अभरन सरोवर तालाब पर महिलाओं के लिए टीन के चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। अभरन सरोवर तालाब में पानी भी भरवाया गया है। पीएसी के जवानों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story