Barabanki News: बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बड़ा हादसा,करंट से मची भगदड़, दो की मौत, 29 श्रद्धालु घायल

Barabanki News: घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस फोर्स मौजूद थे।

Sarfaraz Warsi
Published on: 28 July 2025 7:18 AM IST (Updated on: 28 July 2025 9:20 AM IST)
Barabanki News: बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बड़ा हादसा,करंट से मची भगदड़, दो की मौत, 29 श्रद्धालु घायल
X

Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित पौराणिक औसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ था। इसी दौरान करीब 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया जिससे भगदड़ मच गई।

घटना के दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत की सूचना है, जबकि 29 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस फोर्स मौजूद थी, लेकिन हादसे की सूचना मिलती ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जबकि कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हैं, दो की हालात को गंभीर देखते हुए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story