Barabanki News: 8 साल पहले लव मैरिज, अब पत्नी प्रेमी संग फरार, पकड़ने पहुंचा पति तो हुआ हमला

Barabanki News: आठ साल पहले जिस महिला ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए समाज और परिवार से लड़ाई लड़ी, वही अब दो बच्चों को छोड़कर दूसरे प्रेमी संग फरार हो गई।

Sarfaraz Warsi
Published on: 26 Jun 2025 10:50 PM IST
Barabanki News: 8 साल पहले लव मैरिज, अब पत्नी प्रेमी संग फरार, पकड़ने पहुंचा पति तो हुआ हमला
X

8 साल पहले लव मैरिज, अब पत्नी प्रेमी संग फरार   (photo: social media )

Barabanki News: बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ प्रेम विवाह की सच्चाई को उजागर कर दिया, बल्कि रिश्तों की बुनियाद पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आठ साल पहले जिस महिला ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए समाज और परिवार से लड़ाई लड़ी, वही अब दो बच्चों को छोड़कर दूसरे प्रेमी संग फरार हो गई।

फैजाबाद जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के निवासी रामकुमार मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा ने लगभग आठ साल पहले प्रेम-प्रसंग के बाद बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के दसौली गांव की रहने वाली 26 वर्षीय युवती से विवाह किया था। दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी और उनके अब दो बच्चे भी हैं। बीते दिनों अचानक महिला घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब महिला नहीं मिली तो पति रामकुमार ने फैजाबाद के पूराकलंदर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

इस बीच रामकुमार को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के मरुई पंचायत स्थित राजापुर गांव में एक युवक रोहित के साथ रह रही है। पति जब अपनी पत्नी को घर लाने वहां पहुंचा तो मामला और बिगड़ गया। महिला और उसके प्रेमी रोहित ने मिलकर रामकुमार पर हमला कर दिया। बुरी तरह आहत रामकुमार किसी तरह अपनी जान बचाकर सुबेहा थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। उसने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ साजिश, हमले और परिवार को तोड़ने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार महिला व उसके कथित प्रेमी की तलाश जारी है।

रामकुमार फैजाबाद में चलता है गैरेज

बताया जा रहा है कि रामकुमार मिश्रा फैजाबाद जनपद में एक गैरेज चलता हैं। कुछ समय पहले पत्नी के गांव से युवक रोहित काम की तलाश में उसी गैरेज पर आया था। गैरेज पर काम करते-करते रोहित की रामकुमार की पत्नी से नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध इतने गहरे हो गए कि उन्होंने साथ भागने का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों फरार होकर बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरुई पंचायत स्थित राजापुर गांव में रहने लगे। जब रामकुमार को इसकी भनक लगी और वह पत्नी को समझाने व घर लाने राजापुर पहुंचा, तो वहीं उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story