TRENDING TAGS :
Bareilly News: थाने के अंदर रील बनाने वाले आरोपी का वीडियो आया सामने, बोला - अब नहीं करूंगा ऐसी गलती दोबारा
Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी इरिश खान उर्फ बाबा थाने के अंदर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है।
Bareilly News
Bareilly News: जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी इरिश खान उर्फ बाबा थाने के अंदर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। अब उसका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह लंगड़ाते हुए नज़र आ रहा है और कह रहा है कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किया है।
उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले इरिश खान ने थाने के अंदर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सब्जी बेचने का काम करता है और वह पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। शुक्रवार को पुलिस ने इरिश खान और एक अन्य व्यक्ति प्रेम गुप्ता को भारतीय दंड संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया था।
थाने के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना पुलिस की गोपनीयता भंग करने जैसा गंभीर अपराध माना गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


