Bareilly News: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का बहेड़ी विधानसभा में तूफानी दौरा, किया जनसंवाद

Bareilly News:केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि "वह पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र को मॉडल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि "जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

Sunny Goswami
Published on: 5 July 2025 9:16 PM IST
Union Minister Jitin Prasads stormy visit to Baheri Assembly
X

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का बहेड़ी विधानसभा में तूफानी दौरा, किया जनसंवाद (Photo- Newstrack)

Bareilly News: बरेली केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा के सांसद जितिन प्रसाद ने बहेड़ी विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया।

जनसंवाद कार्यक्रम की मुख्य बातें- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बहेड़ी विधानसभा के ग्राम मुद्रा पछुआ गोटिया कुंद्रा कोठी में जनसभा को संबोधित किया और लोगों की समस्याओं को सुना।- उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बिजली और राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम कर रही योगी सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी सरकार मिलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम कर रही है। विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार- ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी- ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी- भाजपा नेता राहुल गुप्ता- मंडल अध्यक्ष सतपाल शर्मा- हरीश कश्यप- बृजेश कुर्मी- योगेंद्र मौर्य- शांतिपाल

-ओमवीर सिंह- मेजर सिंह- नीलम गंगवार- सभासद दिनकर गुप्ता- अजय जायसवाल- डॉ आर सी गंगवार- सूरज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि "वह पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र को मॉडल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि "जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा,केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का फायदा सभी पात्र लोगो को मिल रहा है। मोदी सरकार मे देश काफी मजबूत हुआ है।"

1 / 10
Your Score0/ 10
Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story