Bareilly News: केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन करके लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Bareilly News: टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

Sunny Goswami
Published on: 1 July 2025 1:40 PM IST
Bareilly News: केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन करके लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
X

Bareilly News

Bareilly News: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवारों को बीती रात एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

थाना मीरगंज क्षेत्र के सिंधौली चौराहे पर यह सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय राहुल चौधरी पुत्र हीरालाल चौधरी और अनुराग पुत्र रविंद्र, दोनों निवासी सिटौरा मढ़ीनाथ, थाना सुभाष नगर, पांच दिन पहले बाइक से केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए गए थे। सोमवार रात जब वे दर्शन करके घर लौट रहे थे और उनकी बाइक मीरगंज के सिंधौली चौराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने राहुल चौधरी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मीरगंज थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों घायल हो गए। इनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story