TRENDING TAGS :
बाप रे बाप..., यूपी के इस जिले में आसमान से गिरी ‘बर्फ की सिल्ली’; इंस्पेक्टर बोलेः कुदरत का करिश्मा
Badaun Ice Fall Incident: बदायूं जनपद में रविवार सुबह हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। यहां रविवार सुबह लगभग नौ बजे के करीब आसमान से अचानक बर्फ की एक भारीभरकम सिल्ली गिरी।
Badaun Ice Fall Incident
Badaun Ice Fall Incident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में रविवार सुबह हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। यहां रविवार सुबह लगभग नौ बजे के करीब आसमान से अचानक बर्फ की एक भारीभरकम सिल्ली गिरी। लोगों के मुताबिक बर्फ की सिल्ली का वजह लगभग एक क्विंटल है। ईंट भट्टे के पास बर्फ की सिल्ली गिरी। जिस समय यह घटना घटित हुई, वहां पर काफी संख्या में लोग काम कर रहे थे। गनीमत यह रही कि किसी भी इंसान को चोट नहीं आयी।
बर्फ की सिल्ली गिरने के घटना पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी। इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने घटना के बारे में बताया कि यह तो कुदरत का करिश्मा है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया। घटना की जांच करवाई जा रही है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
बदायूं जनपद में आसमान से बर्फ का बड़ा टुकड़ा गिरने पर लखनऊ के मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा कि अभी इस सीजन में बर्फ या फिर ओले गिरने की कोई संभावना नहीं है। संभवतः बर्फ का बड़ा टुकड़ा किसी प्लेन से गिरा होगा। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक आसमान में तापमान माइनस में रहता है।
जब भी वहां पर मॉइश्चर के चलते कई बूंदें एकत्रित हो जाती है तो फिर वह सभी आपस में मिलकर एक बर्फ बन जाती है। ऐसे में अक्सर ऐसा होता है कि कई बूंदों से बनी हुई बर्फ पिघलकर नीचे गिर जाती है। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट के एक अफसर के मुताबिक प्लेन से इस तरह से कोई भी बर्फ का टुकड़ा जमीन पर नहीं गिर सकता है। प्रशासन को इसकी जांच ही करानी चाहिए ताकि मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो सके।


