गोंडा में दर्दनाक हादसा, पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत

Gonda News: मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव-खरगूपुर मार्ग के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गयी। हादसे में बोलेरों में सवार 11 लोगों की मौत हो गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 3 Aug 2025 11:56 AM IST (Updated on: 3 Aug 2025 12:19 PM IST)
Gonda News
X

Gonda News

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव-खरगूपुर मार्ग के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गयी। हादसे में बोलेरों में सवार 11 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में अधिकतर एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं।

बोलेरों में 15 श्रद्धालु सवार थे जोकि पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी। इलाके में हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गोंडा जनपद में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोतीगंज थाना के सीहागांव में रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता बोलेरो से अपने स्वजनों व मित्रों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे। तभी पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल के पास बोलेरो बेकाबू होकर नहर में पलट गई। बोलेरो में बीना (35), काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया, सौमिया की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, आर्थिक मदद का ऐलान

यूपी के गोंडा जनपद में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। साथ ही दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोण्डा जनपद में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति!

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story