Bulandshahr News: गोबर बहाने का विरोध करने पर वृद्ध की हत्या, हुई FIR

गोबर बहाने के विवाद में मारपीट के दौरान बीच बचाव को आए बुजुर्ग नानकचंद (78) के साथ मारपीट और नाली में धक्का देकर गिरा दिया। जिससे नानकचंद घायल हो गए। बाद मे उनकी मौत हो गई।

Sandeep Tayal
Published on: 23 Jun 2025 8:25 PM IST
Bulandshahr News: गोबर बहाने का विरोध करने पर वृद्ध की हत्या, हुई FIR
X

Bulandshahr News: बुलंदशहर में घर के आगे नाली में गोबर बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, बीच बचाव को आए वृद्ध नानकचंद (78) को आरोपियों ने धक्का दे दिया जिससे नानकचंद घायल हो गए, घायल अवस्था में भर्ती नानकचंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वीरेंद्र, उसके पुत्र राजमणि, शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव जलखेड़ा में रविवार को नाली में गोबर बहाने को लेकर धर्मेंद्र का तहेरे भाई वीरेंद्र और उसके पुत्रों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मारपीट कर हमलावर हो गए,आरोप है कि आरोपी वीरेंद्र, उसके पुत्र राजमणि, शिवम ने गाली-गलौज एवं मारपीट कर बीच बचाव को आए धर्मेंद्र के पिता नानकचंद (78) के साथ भी मारपीट की और नाली में धक्का देकर गिरा दिया गया। जिससे नानकचंद घायल हो गए।

इस घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल नानकचंद को जिला अस्पताल से हायर मैडिकल सेंटर रैफर कर दिया गया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान नानकचंद की मौत हो गई। देहात पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या एवं अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story