TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, लहूलुहान सतेंद्र रैफर,आरोपी फरार
Bulandshahr News: कल कार हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद फैसला हो गया था और आज सतेंद्र को गोलियां मारी गई है।
मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, लहूलुहान सतेंद्र रैफर (photo: social media )
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव गंगावली में कार हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में के बाद दबंग ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, यतेंद्र सिंह के हाथ और टांग में लगी 4 से 5 गोलियां लगने की खबर है। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में सतेंद्र को हायर मैडिकल सेंटर रैफर किया गया है। कल कार हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद फैसला हो गया था और आज सतेंद्र को गोलियां मारी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है।
ये कैसा फैसला..पंचायत में कल हुआ फैसला, आज मारी गोली
जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव गंगावली में सोमवार को घर के बाहर कार पार्क करने को लेकर सतेंद्र और बंटी के बीच विवाद हो गया था। बताया जाता है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि गांव के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया था, लेकिन सतेंद्र को नहीं पता था कि फैसले के बाद भी बंटी रंजिश मानने लगा है। आरोप है कि मंगलवार को शाम को जब सतेंद्र घर के बाहर निकला तो बंटी ने उस ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, कई गोलियां लगने से सतेंद्र मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों को देख हमलावर फरार हो गया।
आनन फानन में ग्रामीण सतेंद्र को लेकर सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय खुर्जा लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर मैडिकल सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी, हालांकि पुलिस हमलावर को गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है, आरोपी फरार है।


