TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: यूपी से दिल्ली ले जाई जा रही 2 लाख की आतिशबाजी पकड़ी, 4 गिरफ्तार
Bulandshahr News: ककोड़ पुलिस ने चेकिंग में 18 बोरी अवैध पटाखे बरामद किए, दीपावली पर दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप, कोर्ट आदेश के बावजूद सक्रिय मुनाफाखोर।
बुलंदशहर अवैध पटाखे बरामद
Bulandshahr News: दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कोर्ट के आदेश पर पिछले कई सालों से आतिशबाजी की खरीद फरोख्त और प्रयोग पर प्रतिबंध लगा है। इसका फायदा कुछ मुनाफाखोर करने में दीपावली से पहले ही जुट गए, इसका खुलासा बुलंदशहर की ककोड़ थाना पुलिस ने 18 बोरे आतिशबाजी से भरे पकड़ने के बाद किया है। ककोड़ के SHO कविश कुमार ने बताया कि ये आतिशबाजी दीपावली पर बेचने के लिए यूपी के से दिल्ली ले जाई जा रही थी।
प्रतिबंध के बावजूद मुनाफाखोर सक्रिय
बुलंदशहर जनपद की थाना ककोड पुलिस द्वारा एक सूचना पर ग्राम निठारी के पास चैकिंग के दौरान महिन्द्रा पिकअप गाडी में अवैध पटाखों की खेप पकड़ी, SHO ने बताया कि गाड़ी में लगभग 2 लाख रुपए की आतिशबाजी दीपावली पर मुनाफा कमाने के लिए दिल्ली ले जाई जा रही थी। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में पटाखों की खरीद फरोख्त और उनके प्रयोग पर कोर्ट ने पहले से ही रोक लगा रखी है। पुलिस ने
सिराज पुत्र मौ.तकी निवासी भोजपुर रामगंज थाना सांगीरपुर प्रतापगढ, अब्दुल मुजीद पुत्र मौ. मुकीम निवासी सुबेदार पूर्वा थाना सांगीरपुर प्रतापगढ, आदिल पुत्र रोजूद्दीन निवासी ग्राम चिरौडी थाना लोनी,राजा कश्यप पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम फरुखनगर थाना टीलामोड जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इनके कब्जे से 2 लाख रुपए कीमत के 18 बोरी अवैध पटाखे, महिन्द्रा पिकअप बरामद की है।


