Bulandshahr News: दिन में फेरी, रात में चोरी, पंखिया गैंग के 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Bulandshahr News: रिक्शा-ठेली पर फेरी लगाकर करते थे रेकी, रात में देते थे चोरी को अंजाम; आभूषण, नकदी, अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

Sandeep Tayal
Published on: 2 Aug 2025 2:12 PM IST
Bulandshahr News: दिन में फेरी, रात में चोरी, पंखिया गैंग के 3 शातिर चोर गिरफ्तार
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में स्वाट टीम देहात और पहासू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अंतर्राज्यीय पंखिया गैंग के 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि दिन में फेरी लगाकर रेकी कर रात को बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, पुलिस ने शाहजहांपुर के तीनों चोरों के कब्जे से चोरी के आभूषण, 65,620 रुपये, अवैध असलहा कारतूस, मोटर साईकिल व चाकू आदि बरामद किए है।

शाहजहांपुर के चोर बुलंदशहर में कर रहे थे चोरी की वारदात

एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना पहासू पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा चैकिंग के दौरान खेड़ा नगर पुल के पास से पंखिया गैंग के 3 शातिर सदस्य को चोरी किए गये आभूषण,अवैध असलहा कारतूस,01 मोटरसाईकिल ,02 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद एसपी देहात ने बताया कि दिन में कबाड़े का सामान खरीदने के बहाने रिक्शा ठेली लेकर गली गली घूमते, और रेकी कर रात को चोरी की वारदात करते थे।

आरोपियों ने गुलावठी के गांव छपरावत में हुई चोरी सहित दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने बबलू पुत्र गुपल्लू उर्फ धपल्लू,मुशीर पुत्र किफायत निवासीगण ग्राम पंखा खेड़ा, गंगा सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम देवरा शाहजहाँपुर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story