TRENDING TAGS :
बुलंदशहर: मुठभेड़ में शिकारपुर का लुटेरे नावेद लंगड़ा, लूट के ₹ 2.11 लाख बरामद
Bulandshahr News: शिकारपुर में पुलिस ने लूट की वारदात के 48 घंटे बाद एक लुटेरे नावेद को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया और इसके कब्जे से 2.11 लाख रुपए की नगदी, बाईक, अवैध असहला आदि बरामद किए है।
Bulandshahr Police Encounter
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। शिकारपुर में पुलिस ने लूट की वारदात के 48 घंटे बाद एक लुटेरे नावेद को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया और इसके कब्जे से 2.11 लाख रुपए की नगदी, बाईक, अवैध असहला आदि बरामद किए है। एसपी देहात डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि 4.8.25 कोमाइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट कादिर से 7.50 लाख रुपए की 3 लुटेरों ने वारदात की थी। पुलिस फरार लुटेरों की तलाश में जुटी है।
2 दिन पहले की थी लूट
एसपी देहात डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि 4.8.25 की रात को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट अब्दुल कादिर से बाइक 3:15 बदमाशों ने 750000 की नगदी उस वक्त लूट ली थी जब वह एकत्र पेमेंट को लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था, रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार नगदी लूट ली और फरार हो गए थे।
चैकिंग के दौरान मुठभेड़, लुटेरे को कर दिया लंगड़ा
बीती रात थाना शिकारपुर पुलिस व स्वाट टीम की वहां चैकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशी मुठभेड़ हो गई पुलिस को देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह लंगड़ा हो गया घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान नावेद पुत्र जहीर अहमद निवासी मौ. कोट शेरखां शिकारपुर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से लूटे गये 2,11,880 रुपये, अवैध असलहा,कारतूस, पिट्ठू बैग व बाइक बरामद हुई है।


