Bulandshahr News: मिठाई की दुकान में दूध-दही को पी रहे कुत्ते-बिल्ली, वीडियो वायरल, FDA में मारा छापा, लिए सैंपल

Bulandshahr News: एक मिठाई की दुकान में आवारा कुत्ते और बिल्ली द्वारा दूध और दही को पीने का वीडियो वायरल हुआ तो खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया, आनन फानन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर मौके से दूध, दही, मिठाई आदि के सैंपल लिए

Sandeep Tayal
Published on: 3 July 2025 4:36 PM IST
Bulandshahr News: मिठाई की दुकान में दूध-दही को पी रहे कुत्ते-बिल्ली, वीडियो वायरल, FDA में मारा छापा, लिए सैंपल
X

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में स्थित एक मिठाई की दुकान में आवारा कुत्ते और बिल्ली द्वारा दूध और दही को पीने का वीडियो वायरल हुआ तो खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया, आनन फानन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर मौके से दूध, दही, मिठाई आदि के सैंपल लिए, खाद्य सुरक्षा विभाग बुलंदशहर के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सैंपल को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। दुकान संचालक को नोटिस भी जारी किया जाएगा।

बुलंदशहर जनपद में

मिठाई की दुकान में दूध और बारात में रखी दही को कुत्ते बिल्ली द्वारा पीने का वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियोखुर्जा में स्थित जम जम मिष्ठान केंद्र का बताया जा रहा है। हालांकि हम किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। खाद्य सुरक्षा विभाग बुलंदशहर के सहायक उपयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान ले जम जम मिष्ठान केंद्र खुर्जा पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पुलिस को साथ ले छापा मारा, उन्होंने बताया किमिठाई की एक दुकान पर साफ-सफाई की भारी लापरवाही का मामला उजागर हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों में गहरी चिंता पैदा कर दी।छापा मर टीम को मौके पर कुत्ते बिल्ली नहीं मिले, लेकिन खाद्य सामग्री को कुत्ते बिल्ली द्वारा दूषित किए जाने को लेकर संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि'ज़म ज़म स्वीट्स' नामक मिठाई की दुकान से दूध, मावा और लस्सी के नमूने लिए गए है जिन्हें परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story