TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: संपति विवाद में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका जताई
Bulandshahr News: स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी बलवंत (80) का रिश्ते के पोतों अरविंद, केशव और खेमचंद पुत्र नन्हे के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के स्याना कोतवाली क्षेत्र के नयाबांस गांव में जमीनी विवाद के चलते 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में उस समय मौत हो गई, जब उसके भतीजे उसके झगड़ा कर रहे थे। हालांकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। स्याना के सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी बलवंत (80) पुत्र लीला सिंह लोधी का अपने रिश्ते के पोतों अरविंद, केशव और खेमचंद पुत्र नन्हे के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बलवंत झोपडी में रह रहा था। रास्ते से झोपडी हटाने पर उसके भतीजे आदि थे। जिसे हटाने को लेकर बीती रात बलवंत का अपने भतीजों और रिश्ते के पोतें से विवाद हुआ।
बताया जाता है कि झगड़े के दौरान हाथापाई होने के दौरान वृद्ध को मौत हो गई। हालांकि मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एक आरोपी को हिरासत में ले पूछताछ को जा रही हैं । समाचार लाइक जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।


