TRENDING TAGS :
Bulandshahr Accident: हाइवे पर रोडवेज बस और टेम्पो की भिंडत, दादी-पोती समेत तीन की मौत, 2 घायल
Bulandshahr Accident: बुलंदशहर से थ्री व्हीलर में सवार होकर यात्री गुलावठी की तरफ आ रहे थे कि हाइवे पर बराल जियो पेट्रोल पम्प के निकट रांग साइड आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
bulandshahr news
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र में एनएच 234 पर रांग साइड आ रही रोडवेज बस ने यात्रियों से भरे थ्री व्हीलर टेंपू में टक्कर मार दी। जिससे हादसे में दादी- पोती सहित 3 की मौत हो गई, जब कि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रांग साइड ड्राइविंग करना बना हादसे का सबब
रविवार की दोपहर बुलंदशहर से थ्री व्हीलर में सवार होकर यात्री गुलावठी की तरफ आ रहे थे कि हाइवे पर बराल जियो पेट्रोल पम्प के निकट रांग साइड आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे थ्री व्हीलर पलट गया, राहगीरों ने घायलों को टेंप से बाहर निकाला। हादसे में थ्री व्हीलर सवार आसिया (55)पत्नी यूसुफ उसकी 4 साल की पोती नेमत पुत्री नाजिम निवासी हुसैनपुर और रजिया (50)पत्नी वसीम निवासी सबदलपुर चोला की मौत हो गई। जब कि नाजिम और टेंपू चालक घायल हो गए।
रजिया का पति विदेश में नौकरी करता है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर हादसे की खबर पाकर सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदि मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है मृतकों के शवों का पंचनामा पर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। साजिद पुत्र यूसुफ निवासी हुसैनपुर ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोडवेज बस का चालक हादसे के बाद बस को छोड़ फरार हो गया।


