Bulandshahr News: संघे शक्ति सर्वथा: एकजुट रहो, सुरक्षित रहो: अनिल देशभक्त

Bulandshahr News: बुलंदशहर में व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि व्यापारी एकजुट रहेगा तो सुरक्षित रहेगा।

Sandeep Tayal
Published on: 8 July 2025 5:37 PM IST
Bulandshahr News: संघे शक्ति सर्वथा: एकजुट रहो, सुरक्षित रहो: अनिल देशभक्त
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि व्यापारी एकजुट रहेगा तो सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारीवर्ग देश की रीढ़ होता है और सरकार भी रीढ़ को सशक्त बनाकर रखना चाहती है। लेकिन अपनी और अपने व्यापारों को संगठित रहकर ही सुरक्षित रखा जा सकता है।

महासम्मेलन में व्यापारियों ने भरी एकजुटता की हुंकार

वह बुलंदशहर के आरआरआर मैरिज होम में विनोद पहलवान की अध्यक्षता और परम डेयरी के एमडी प्रदेश मंत्री राजीव अग्रवाल के संयोजन में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन कहावत है कि "संघे शक्ति सर्वथा" और सीएम योगी की बार बार इसी सिद्धांत को मंचों से दोहराते है। व्यापारियों को भी इसी सिद्धांत को अपनाना होगा। प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त ने कहा देश की तरक्की के लिए व्यापारियों की सुरक्षा आवश्यक है व्यापारी देश की राजस्व की आर्थिक धुरी है हालांकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अपराधों में कमी आई है।

सरकार और व्यापारी साथ साथ है: डॉ. अंतुल तेवतिया

मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा कि सरकार के लिए व्यापारी हित प्रथम है, इसके लिए सरकार व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। व्यापार वृद्धि के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने व्यापारियों से उद्यम लगाने की अपील की तथा व्यापारी वर्ग को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

विकसित भारत के निर्माण में व्यापारी करें सहयोग: डॉ.राजीव अग्रवाल

परम डेयरी के चेयरमैन और व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश मंत्री डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि टैक्स के रूप में राजस्व देकर व्यापारी देश को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम करता है, उन्हें व्यापारियों से पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत निर्माण के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निर्वाह करने की अपील की, कहा कि विकसित राष्ट्र की परिकल्पना और निर्माण से भारत का ही नहीं बल्कि हर व्यापारी का भी भविष्य उज्ज्वल होगा।

सजग,सतर्क रहकर साइबर क्राइम से बचे , लगवाएं CCTV कैमरे: एसएसपी

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जनपद भर में शाम को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पैदल मार्च करती हैं। व्यापारियों से उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और सायरन लगवाने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से बढ़ते साइबर क्राइम से सचेत रहने की भी अपील की

व्यापारियों ने इन्हें किया सम्मानित

व्यापारी सुरक्षा फोरम के संयोजक डॉ.राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र गोयल, व्यापारी नेता रिंकू मित्तल, अनुज अग्रवाल सर्राफ आदि ने

जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह,एसपी सिटी शंकर प्रसाद साहू, एएसपी रिजुल कुमार, गाजियाबाद पीएसी कमांडेंट कमलेश बहादुर IPS , न्यूज़ इंडिया के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा, व्यापारी नेता अनिल।देशभक्त आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल के नेतृत्व में जिला संयोजक डॉ.राजीव अग्रवाल परम,रिंकू मित्तल एवं जिले की समस्त टीम ने फूलमालाओं, बुका ,अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया l जिला पंचायत अध्यक्ष को चांदी का मुकुट डॉ.राजीव अग्रवाल द्वारा पहनाया कर स्वागत किया। संचालन श्रीमती नताशा गुप्ता गौरव जिंदल व युगल गोस्वामी द्वारा किया गया । व्यापारी महासम्मेलन में कस्बों से आए हजारों व्यापारी शामिल हुए।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story